आओ पक्षियों से कुछ सीखें ..
Friday, August 27, 2021 IST
आओ पक्षियों से कुछ सीखें ..
१. रात को कुछ नही खाते।
२. रात को घूमते नही।
३. अपने बच्चे को सही समय पर सिखाते हैं।
४. ठूस-ठूस के कभी नही खाते। आप ने कितने भी दाने डाले हों, थोड़ा खा के उड़ जायेंगे। साथ कुछ नही ले जाते।
५. रात होते ही सो जायेंगे, सुबह जल्दी जाग जायेंगे, गाते चहकते उठेंगे।
६. अपना आहार कभी नहीं बदलते।
७. स्वयंवर से जीवनसाथी चुनेंगे।
८. अपने शरीर से सतत् काम लेते हैं। रात के सिवा आराम नही।
९. बीमारी आई तो खाना छोड़ देंगे, तभी खायेंगे जब ठीक होंगे।
१०. अपने बच्चे को भरपूर प्यार देंगे।
११. परिश्रम करने से हृदय, किडनी, लिवर के रोग नहीं होते।
१२. प्रकृति से उतना ही लेते हैं जितनी जरूरत है।
१३. अपना घर पर्यावरण अनुकूल बनाते हैं।
१४. अपनी भाषा छोड़कर दूसरों की बोली नहीं बोलते।
Related Topics
Trending News & Articles
More in Global